उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

दीपावली के बाद सफाई अभियान तेज़, DM ने दिए कड़े निर्देश, नगर निकायों को तुरंत सफाई सुनिश्चित करने के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। दीपावली के बाद नगर क्षेत्रों में फैली गंदगी और कूड़े के ढेरों पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जनपद के सभी नगर निकायों और नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्यौहार के उपरांत क्षेत्र में फैले पटाखों और अन्य सामग्रियों से उत्पन्न कचरे की सफाई तत्काल सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अधिकारी अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी कर उसकी फोटो रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। हल्द्वानी नगर में सफाई कार्य के लिए अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं, जबकि नगर निगम आयुक्त स्वयं इस विशेष सफाई अभियान का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर चलाए जा रहे सभी सफाई अभियानों की निगरानी की जिम्मेदारी नगर निगम हल्द्वानी के आयुक्त को दी गई है। सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों से सफाई की सूचना और तस्वीरें एकत्र कर जिला कार्यालय नैनीताल एवं शासन को तत्काल प्रेषित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि दीपावली के बाद नगरों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles