उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:- 27 सितम्बर को होगा छात्र राजनीति का महासंग्राम, कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने की तिथि घोषित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – कुमाऊँ विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति का लंबे समय से चला आ रहा इंतज़ार अब समाप्त हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए साफ कर दिया है कि छात्र संघ चुनाव आगामी 27 सितम्बर 2025 को कराए जाएंगे।

यह अहम निर्णय कुमाऊँ विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपतियों की सामूहिक बैठक के बाद लिया गया। बैठक के उपरांत कुमाऊँ विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, परिसर निदेशक, चीफ प्रोक्टर और कुलसचिव द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

शैक्षणिक कैलेंडर में पहले से ही सितम्बर माह को चुनावी प्रक्रिया के लिए निर्धारित किया गया था, और अब तिथि घोषित होने के साथ ही परिसर और सम्बद्ध महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छात्र संगठन अपनी तैयारियों में जुट गए हैं, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा।

नैनीताल परिसर ही नहीं बल्कि सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों में होने वाला यह छात्र राजनीति का महासमर प्रदेशभर में चर्चा का केंद्र बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles