उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

Haldwani/Rudrapur:-टांडा जंगल में काल बनी तेज रफ्तार, स्कॉर्पियो-स्कूटी भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS Ad

मोबाइल लेने लौट रहे थे युवक, टांडा जंगल के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गई जान

रुद्रपुर/हल्द्वानी – हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा टांडा जंगल क्षेत्र के पास स्कॉर्पियो कार और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन और रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 24 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। तीनों युवक सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में कार्यरत थे और एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी गए हुए थे।

बताया जा रहा है कि रुद्रपुर लौटने के बाद युवकों को पता चला कि उनका एक मोबाइल फोन हल्द्वानी में छूट गया है। इसी कारण वे देर रात करीब 12 बजे स्कूटी से दोबारा हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। जब वे संजय वन से लगभग दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल क्षेत्र में पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत और सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, स्कॉर्पियो वाहन भी हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार लोगों को एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles