उत्तराखण्डक्राइम

Haldwani:-अपराध पर नैनीताल पुलिस का वार, लालकुआं व मुखानी पुलिस ने 02 व्यक्तियों को नाजायज चाकुओं के साथ किया गिरफ्तार.

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी नैनिताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने/ मादक पदार्थों की तस्करी एवम अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल एवम थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्तियों के 02 चाकू के साथ गिरफ्तारकिया है।

दिनांक 02/05/ 2024 की रात्रि पुलिस टीम द्वारा दौराने रात्रि गश्त मोबाइल खुरपियो फॉर्म बेरीपड़ाव हल्दुचौड क्षेत्र से शरीफ पुत्र गुलाम रसूल निवासी सूफी टोला अमर उजाला प्रेस के सामने थाना बारादरी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश को एक अदद चाकू नाजायज के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लालकुआं में धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।थाना मुखानी पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान एस मोड़ से आरटीओ लिंक रोड 100 मीटर दूरी पर चौकी आरटीओ रोड से राजवीर कश्यप पुत्र सोनपाल कश्यप निवासी घोड़ा खाल गली लालडाट रोड थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष को 01 अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार* कर थाने में 4/25आर्म एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles