उत्तराखण्ड

Haridwar:- गणतंत्र दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक…

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरिद्वार में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक एवं क्राइम) लोकजीत सिंह (पीपीएस) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

लोकजीत सिंह ने चारधाम यात्रा 2023 के दौरान नोडल अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उनके नेतृत्व और बेहतरीन प्रबंधन ने यात्रा को सफल और सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाई। यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में उनके प्रयासों को विशेष सराहना मिली।

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है। यह पदक उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो अपने कार्यक्षेत्र में असाधारण सेवा, अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा, और उल्लेखनीय योगदान का प्रदर्शन करते हैं।उनकी इस सफलता पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

यह पदक विशेष रूप से दिया जाता है:

1. कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान: अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था, और सामुदायिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में असाधारण प्रयास करने वाले अधिकारियों को जिया जाता है।

2. विशेष ऑपरेशन्स या सेवाओं में भूमिका: जैसे आपदा प्रबंधन, सुरक्षा ड्यूटी, या किसी बड़े आयोजन में नेतृत्व और बेहतरीन प्रबंधन।

3. समाज सेवा और मानवीय कार्यों में योगदान: पुलिसिंग के माध्यम से समाज सुधार, जागरूकता अभियान, और नागरिक सहयोग बढ़ाने के कार्य।

4. अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा और साहस: कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस और अनुकरणीय समर्पण का प्रदर्शन।

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस विभाग के उन अधिकारियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में असाधारण सेवा और समर्पण का परिचय दिया हो। लोकजीत सिंह की इस उपलब्धि से विभाग और क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles