उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, मेहुल शाह के समर्थन में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – स्वराज आश्रम में NSUI के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों, संगठन की भूमिका, छात्रहितों से जुड़े मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस, युवक कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि छात्रसंघ लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहली पाठशाला है। यह केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को उठाने और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि NSUI लगातार छात्रहित, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र सुविधाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है।

सुमित हृदयेश ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचने और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझने का आह्वान किया। उन्होंने मेहुल शाह के समर्थन में सकारात्मक संवाद स्थापित करने के साथ चुनाव के दौरान अनुशासन, संयम और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट एवं नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में NSUI की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिला एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने मेहुल शाह को युवा और ऊर्जावान चेहरा बताते हुए कहा कि छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए संगठन सक्रियता से कार्य करेगा।

NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह ने कांग्रेस एवं NSUI के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए जिम्मेदारी और प्रेरणा दोनों है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, छात्र सुविधाओं, पारदर्शी व्यवस्था और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सहयोग और समर्थन की अपील की।

बैठक के अंत में कांग्रेस, युवक कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों को गति देने तथा छात्र-छात्राओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाने पर सहमति जताई।

इस दौरान हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, मधु सांगुड़ी, नीमा भट्ट, भागीरथी बिष्ट, पिंकी पांडे, संजय साह, मलय बिष्ट, जगमोहन बगड़वाल, सुहैल सिद्दीकी, किरन माहरा, जाकिर हुसैन, मयंक भट्ट, संजय रावत, रविंद्र रावत, देवेंद्र नेगी, हिमांशु जोशी, गुरपीत प्रिंस, गिरीश पांडे, देवेंद्र चुनौतियां, दीपक साह, राजू बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, इकराम अंसारी, आसिफ अली, मोहम्मद इमरान, विनोद कुमार, नोएल मेसी, हेम जोशी, राजू रावत, नितिन भट्ट, सुशील डूंगराकोटी, सुरेंद्र नगरकोटी, तस्लीम अंसारी, हबीबुर रहमान, चंदन भाकुनी, एडवोकेट कुंदन नेगी, रमेश नगरकोटी, रंजीत डसीला, किसन अनेरिया, प्रदीप बिष्ट, मनोज भट्ट, उदित करायता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस, NSUI एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles