उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले की सुनवाई टली, नई तारीख 16 दिसंबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad

नई दिल्ली/हल्द्वानी – बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन पूर्व सूचीबद्ध मामलों—विशेषकर क्रम संख्या 15 पर दर्ज केस की लंबी बहस—के चलते आज सुनवाई संभव नहीं हो सकी।

सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, अब इस बहुचर्चित मामले की सुनवाई 16 दिसंबर 2025 को किए जाने की संभावना जताई गई है।

लंबे समय से सुर्खियों में बने इस प्रकरण को लेकर उत्तराखंड, खासकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में फिर से इंतज़ार बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों से लेकर प्रशासन और कानूनी पक्षों तक सभी की निगाहें अब अगली संभावित तारीख पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि 16 दिसंबर की कार्यवाही के बाद इस मामले की दिशा को लेकर अधिक स्पष्टता सामने आ सकती है। फिलहाल क्षेत्र में इस फैसले को लेकर एक बार फिर प्रतीक्षा और चर्चा का दौर बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles