उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

काशीपुर – किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख्त रुख कई पुलिस अधिकारी सहित सिपाहियों को किया सस्पेंड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

काशीपुर/रुद्रपुर – उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर के रहने वाले किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने सख्त रुख अख्तियार किया, गौरतलब हो कि ऊधम सिंह नगर के काशीपुर के रहने वाले मृतक किसान सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी, इससे पहले मृतक किसान सुखवंत सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल कर जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कुछ ऐसा कहा था कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक उसकी गूंज सुनाई दी थी और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को दिए हैं, इस पूरे प्रकरण से उत्तराखंड में फिर एक बार कानून व्यवस्था पर बड़े संगीन सवाल खड़े हो गए थे,अब इस मामले में ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए बड़ा एक्शन लिया है और उन्होंने कई अधिकारी और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट और चौकी प्रभारी पैगा जीतेन्द्र कुमार सहित नौ हेड कांस्टेबल और सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, गौरतलब हो कि इस मामले की जांच बाजपुर के पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है, वहीं दूसरी तरफ मृतक किसान सुखवंत सिंह को आज सुपुर्द खाक कर दिया गया है, उनकी आत्महत्या मामले में विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों ने शौक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles