उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

लालकुआं दुग्ध संघ की बोर्ड समीक्षा बैठक में किसानों के हित सर्वोपरि, योजनाओं में तेजी के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं – नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के हड़ियागांव स्थित कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संचालक मंडल के सदस्यों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

बैठक में दुग्ध संघ की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए दुग्ध संग्रहण, उत्पादन, विपणन, वित्तीय स्थिति तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। संचालक मंडल ने दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, दुग्ध की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विपणन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। साथ ही लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और संघ की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए गए।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों और किसानों का हित ही दुग्ध संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सेवाएं, उचित मूल्य एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संघ लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों से सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारने तथा कार्यों में गुणवत्ता और गति बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में संचालक मंडल सदस्य आनंद सिंह नेगी, गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा बिष्ट, खष्टी देवी, हेमा देवी एवं पुष्पा देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद दुमका, प्रभारी लैब रमेश आर्या, महेंद्र सिंह पडियार, हरीश आर्या, मीना रौतेला, डॉ. रमेश मेहता सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles