उत्तराखण्डकालढूंगीज़रा हटके

Kaladhungi:-“जंगल बचाया तो जीवन बचाया” संदेश के साथ गूंजा सम्मान समारोह, वृक्षों के रखवालों’ का सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

कालाढूंगी – क्षेत्र से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां वन विभाग के कर्मवीरों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वन संरक्षण में योगदान देने वाले सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

“जंगल बचाया तो जीवन बचाया” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मियों को सम्मान-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी और पर्यावरणविद भी मौजूद रहे, जिन्होंने वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान वनों की वर्तमान स्थिति, संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों और विभाग के समक्ष आ रही समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा की गई। इस चर्चा में अधिकारियों के अनुभवों और सुझावों को विशेष महत्व दिया गया, जिससे भविष्य में बेहतर रणनीति तैयार करने पर बल मिला।

बताया गया कि आयोजक मनोज पाठक इससे पूर्व भी “गाँव के गौरव” और “नगर के नायक” जैसी पहलों के माध्यम से समाज के गुमनाम नायकों को सम्मानित करते रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण और वन कर्मियों के योगदान को सराहने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles