उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

Lalkuan:-वन विभाग की कार्रवाई: अवैध रेत खनन में शामिल हाईवा डंपर पकड़ा

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं – वन विभाग के गश्ती दल ने बिन्दुखत्ता-देवरामपुर गौला नदी के समीप 400 कुंतल से अधिक रेता ला रहे हाईवा डंपर को पकड़ कर जप्त कर दिया।

वन क्षेत्राधिकारी गौला चंदन सिंह अधिकारी के अनुसार रात्रि लगभग 12:45 बजे रात्रि गश्त के दौरान वन कर्मियों को ट्राली लाइन लालकुआं के पास एक हाईवा डंफर आता दिखाई दिया, वाहन को जाँच के लिए रोकने पर वाहन चालक ने वाहन को देवरामपुर की तरफ तेज गति से भगा दिया, टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करने पर लगभग एक किलोमीटर दूर वाहन को पकड़ने पर वाहन चालक वाहन को सागर स्टोन क्रेशर देवरामपुर के पास सड़क किनारे खड़ा कर अँधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, वाहन संख्या यूके 04 सीए- 8554 की तलाशी लेने पर वाहन में लगभग 400 कुंतल उपखनिज (रेता) लदा पाया गया, वाहन में उपखनिज निकासी से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं मिले. वाहन को अपने कब्जे में लेकर वन कर्मियों ने उसे जू परिसर गौलापार हल्द्वानी में सुरक्षित खड़ा करवा दिया, मामले में वाहन स्वामी /चालक के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया उक्त अवैध खनन से लगे वहां को पकड़ने वाली वन कर्मियों की टीम में

उप वन क्षेत्राधिकारी डिगर राम, वन दरोगा दीप चन्द्र आर्या, हेम चन्द्र जोशी, वन बीट अधिकारी भुवन चन्द्र तिवारी, देवेन्द्र मेहरा, भुवन सिंह, ललित द्विवेदी, दीपक पंतोला, हयात सिंह और आनन्द सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles