उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

विकास कार्यों में देरी पर सख्त हुईं भावना मेहरा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) भावना मेहरा ने कहा कि विकास प्राधिकरण और सभी संबंधित विभागों का उद्देश्य विकास कार्यों को गति देना तथा जनता को राहत पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शुक्रवार को नैनीताल क्लब सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री ने जिला विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत, पर्यटन विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर लोगों को कार्यालयों के चक्कर न कटवाए जाएं। पात्र मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और एकमुश्त निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्यमंत्री ने भीमताल, सातताल और भवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग करने और विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरतने को कहा।

भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में आवास एवं शहरी विकास के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न शहरों में 18 हजार से अधिक आवास निर्माणाधीन हैं, जबकि रुद्रपुर में 1,872 फ्लैट तैयार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार 24×7 जनसेवा, पारदर्शिता और समयबद्ध विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

बैठक में विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, हरीश राणा, प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, जिला पंचायत अधिकारी अनिल जोशी, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, अधिशासी अभियंता शिवम धीमान तथा रामनगर, लालकुआं, भीमताल, भवाली और कालाढूंगी नगर निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles