उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

Lalkuan:-हाईस्कूल-इंटरमीडिएट टॉपर्स सम्मानित, मेहनत और शिक्षा को बताया सफलता की कुंजी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

लालकुआँ – नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को नगर के एक प्रमुख विद्यालय में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसजन, कांग्रेस पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूँजी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश और समाज का भविष्य हैं। नेताओं ने कहा कि सही मार्गदर्शन और परिवार व शिक्षकों के सहयोग से छात्र-छात्राएं जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गणमान्यों ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, प्रिंसिपल कमलेश खर्कवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविशंकर तिवारी, कुन्दन सिंह मेहता, सईद सिद्दीकी, बीना जोशी, सूरज राय, नरेश चौधरी, समीर खान सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles