उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार,बनभूलपुरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया सनसनीखेज मामला

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में नैनीताल पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को रुखसार पत्नी सलमान निवासी इन्द्रानगर, बड़ी रोड, बनभूलपुरा की तहरीर पर थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 245/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। उनके आदेश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।

टीम ने 24 अक्टूबर को आरोपी इन्तजार हुसैन पुत्र अली रज़ा (58 वर्ष) निवासी मलिक का बगीचा, पानी की टंकी के पास, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी शाहीन के साथ पारिवारिक विवादों और कथित अवैध संबंधों के कारण तनाव में था। 23 अक्टूबर को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर इन्तजार हुसैन ने घर में रखी ईंट से पत्नी के सिर पर कई बार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles