उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Lalkuan:-एनयूजेआई लालकुआँ इकाई ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, संविधान और लोकतंत्र पर हुई चर्चा

Ad

लालकुआँ – 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखण्ड की लालकुआँ इकाई द्वारा नगर कार्यालय में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर राष्ट्र को सलामी दी गई।

यह आयोजन यूनियन अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक श्री मोहित कठायत एवं सांसद प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण खाती ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात यूनियन के सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। साथ ही देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक श्री मोहित कठायत ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस देश के अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

वहीं सांसद प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण खाती ने कहा कि 26 जनवरी भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम दिन है, जो संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री भुवन पाण्डे, विनोद अग्रवाल, उदयवीर सिंह, अनूप भाटिया, गौरव गुप्ता, दिनेश पाण्डे, जफर अंसारी, मजाहिर खान, सोनू बत्रा, प्रकाश कुमार, भुवन बिष्ट, सईद अहमद, जवैद खान, अजय सक्सेना सहित अनेक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad

Related Articles