उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-कुर्मांचल बैंक में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, दस्तावेज और फाइलें जलकर राख

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – शहर के देवलचौड़ क्षेत्र स्थित कुर्मांचल बैंक की शाखा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना में बैंक को काफी नुकसान होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें भी जलकर नष्ट हो गईं।बताया जा रहा है कि देर शाम बैंक परिसर में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकते हुए उस पर नियंत्रण पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान दमकल विभाग और पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles