उत्तराखण्डदुर्घटनानैनीताल

Nainital:-स्कॉर्पियो के गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, बेटा घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – भवाली मार्ग पर जोखिया क्षेत्र में अनियंत्रित वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार अल्मोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चला रहा महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

जौहरी बाजार अल्मोड़ा निवासी विनय वर्मा मंगलवार सुबह स्कॉर्पियो से अपनी मां उमा वर्मा को उपचार के लिए रामनगर ले जा रहे थे। नैनीताल के पास जोखिया क्षेत्र में अचानक सामने से एक पर्यटक वाहन गलत दिशा से आ गया। उससे बचने की कोशिश में विनय ने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

तल्लीताल थाने के एसआई सतीश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकालकर बीडी पांडे अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया। एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सूचना पर मृतका के परिजन पहुंच गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles