उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Nainital:-कैंची धाम मेले की तैयारियों पर एसएसपी नैनीताल का फोकस – दिए कड़े निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज जन्मोत्सव मेला एवं भंडारा कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की अध्यक्षता में 10 जून 2026 की रात्रि को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम मेले की सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान एसएसपी ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए मेले को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर वाहनों को रोका अथवा डायवर्ट किया जाना है, वहां पर्याप्त संख्या में स्लाइड बैरियर, संकेतक बोर्ड एवं सूचना पट्ट लगाए जाएं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने अग्निशमन विभाग, एटीएस, बम निरोधक दस्ता एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मेला क्षेत्र एवं संपर्क मार्गों से अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग समाप्त करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष मोबाइल पार्टियों की तैनाती सुनिश्चित करने, पर्याप्त पुलिस बल एवं महिला पुलिस कर्मियों की व्यवस्था करने तथा भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मेले की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) का व्यापक उपयोग किए जाने की बात भी कही गई।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख पार्किंग स्थलों, शटल सेवा केंद्रों एवं यातायात डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वहीं सोशल मीडिया एवं साइबर सेल को अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, फायर सर्विस एवं आपदा राहत दलों के साथ समन्वय स्थापित कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार रखने पर भी बल दिया गया। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और मेला शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles