उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:-भवाली–कैंचीधाम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, तीन की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

उत्तराखंड: क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में गिरी कार, दो महिलाओं समेत किशोरी की गई जान

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में भवाली–कैंचीधाम मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो एन कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं समेत एक किशोरी की मौत की सूचना सामने आई है, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 7 से 8 लोग सवार थे। कोतवाल भवाली ने बताया कि सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के निवासी हैं और सुबह करीब 9:30 बजे पहाड़ी क्षेत्र की ओर यात्रा कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles