New delhi:- श्रावण माह में RS YADAV स्मार्ट बस की अनूठी पहल, लग्जरी वोल्वो बस से कांवड़ियों को निशुल्क सेवा

नई दिल्ली/हरिद्वार।
श्रावण मास में लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। ऐसे पावन अवसर पर RS YADAV स्मार्ट बस pvt Ltd ने सेवा और सामाजिक दायित्व की मिसाल पेश करते हुए अपनी एक लग्जरी वोल्वो बस कांवड़ यात्रियों की निशुल्क सेवा के लिए समर्पित की है।
बस संचालक भगत सिंह एवं केडी गुप्ता की पहल के तहत यह लग्जरी वोल्वो बस दिल्ली से हरिद्वार तक कांवड़ियों को पूरी तरह निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान कर रही है। इस पहल का उद्देश्य शिवभक्तों की यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है।
यात्रियों ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि निजी परिवहन क्षेत्र की ओर से इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। सेवा भाव से की गई यह पहल न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बना रही है, बल्कि समाज में सहयोग और मानवता का संदेश भी दे रही है।
बस संचालक भगत सिंह का बयान:
“सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना और सेवा का प्रतीक है। हमने सोचा कि यदि हम शिवभक्त कांवड़ियों की यात्रा को थोड़ा भी आसान बना सकें, तो इससे बड़ा सौभाग्य हमारे लिए नहीं हो सकता। हमारी यह निशुल्क सेवा पूरी श्रद्धा और सेवा भावना के साथ शुरू की गई है। भविष्य में भी हम समाजहित में ऐसे कार्य करते रहेंगे।”
केडी गुप्ता का बयान:
“कांवड़ यात्रा आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। हमारी कोशिश है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा का अनुभव मिले। RS YADAV स्मार्ट बस परिवार हमेशा सामाजिक सरोकारों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी सेवा के ऐसे कार्य जारी रहेंगे। हम सभी शिवभक्तों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हैं। हर हर महादेव!”




