उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-मुखानी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंचशील कॉलोनी से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खुशालपुर की ओर दबिश देकर राजकुमार पुत्र स्व. रामकुमार निवासी कुशालपुर लामाचौड़, उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 47 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम बरामद किए। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई है। इस अभियान में उपनिरीक्षक सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल हरीश मर्तोलिया तथा कांस्टेबल पूरन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles