उत्तराखण्डज़रा हटके

“खेलों में नई उड़ान—उत्तराखंड को FICCI के मंच पर बड़ी उपलब्धि”

ADVERTISEMENTS Ad

Uttarakhand:-उत्तराखंड ने एक बार फिर पूरे देश में अपना परचम लहराया है। FICCI द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025’ में उत्तराखंड को “सर्वश्रेष्ठ उभरता राज्य” के सम्मान से नवाजा गया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है और खेलों के क्षेत्र में उसकी बढ़ती पहचान का स्पष्ट प्रमाण भी।

राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस सम्मान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पूरे प्रदेश को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड की मजबूत खेल नीतियों, खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार के निरंतर प्रयासों का नतीजा है।

मंत्री रेखा आर्या ने इसे प्रदेश के खेल विकास के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि उत्तराखंड आज राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के सशक्त नेतृत्व ने खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन ने उत्तराखंड को खेल जगत में नई ऊँचाई दी है। इससे जहां युवाओं को अपने हुनर दिखाने का अवसर मिला, वहीं प्रदेश में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिली है।

रेखा आर्या ने प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड खेलों में और भी अभूतपूर्व सफलताएं हासिल करेगा।

FICCI द्वारा आयोजित इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025 का यह भव्य समारोह 21 नवंबर 2025 को शाम 6 बजे, नई दिल्ली स्थित फिक्की फेडरेशन हाउस में आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles