उत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

News desk:-मंच पर भाषण के दौरान योगी यूथ ब्रिगेड के मेंबर ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता,गिरफ्तार देखे वीडियो…

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश:- फतेहाबाद में सती मंदिर में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंक दिया स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए।

युवक योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी है और साथ ही घटना के बाद योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने वीडियो जारी कर जूता फेंकने वाले को संगठन का पदाधिकारी बताया। आपको बता दे की पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद जो की फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार है उनके पक्ष में मौर्य सभा को संबोधित कर रहे थे. इसी बीच भीड़ से उठकर आए युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता फेक दिया. घटना के ठीक बाद, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया.

आपको बता दे की सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर पूर्व में ही कई संगठनों ने पूर्व में ही सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध का एलान किया था। सभा में पहुंचने से पहले अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखा कर विरोध भी किया था.

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles