उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार: काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को दबोचा, न्यायालय के वारंट पर हुई गिरफ्तारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट का तामील कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक और उनकी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए फौजदारी वाद संख्या 3777/2019 (धारा 380, 457 एवं 411 भारतीय दंड संहिता) में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल सिंह देव पुत्र दीवान सिंह, निवासी सूर्योदय कॉलोनी, चौफुला, दमुवाढूंगा तथा राहुल कुमार पुत्र संतोष कुमार, निवासी मनन नशा मुक्ति केंद्र के निकट, चौफुला, दमुवाढूंगा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, कांस्टेबल राजन गिरी और कांस्टेबल बसंत कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles