नैनीताल

POLICE TRANSFER:- नैनीताल पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल:- एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) ने निरीक्षकों, उप निरीक्षकों व यातायात प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। कुल 25 निरीक्षक/उप निरीक्षकों और 2 यातायात प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में थाना प्रभारियों के साथ-साथ SOG, ANTF, साइबर सेल, यातायात और विभिन्न चौकियों के प्रभारियों के तबादले शामिल हैं।हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, कालाढूंगी, चोरगलिया समेत कई थानों और चौकियों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

 मुख्य बदलाव:

निरीक्षक हरपाल सिंह – SOG/ANTF/साइबर सेल से बने प्रभारी थाना चोरगलिया।

निरीक्षक विजय मेहता – कालाढूंगी से प्रभारी ANTF।

निरीक्षक अमरचंद शर्मा – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी।

निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल – लालकुआं से प्रभारी डीसीआरबी।

निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा – सम्मन सेल से प्रभारी लालकुआं।

निरीक्षक राजेश कुमार यादव – हल्द्वानी से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ।

 यातायात प्रभारियों में बदलाव

महेश चंद्रा – भवाली से हल्द्वानी।

शिवराज सिंह बिष्ट – हल्द्वानी से भवाली।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles