Haldwani:-सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन, हुई कार्यशाला


हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर, गांधी जयन्ती) के उपलक्ष्य में होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का प्रारम्भ द्वीप प्रज्वलन व वंदेमातरम के साथ हुआ। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा सभी पदाधिकारियो से सेवा पखवाड़ा अभियान को प्रत्येक मण्डल एवं बूथ पर सफल बनाने का आवाहन किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रदेश सह-संयोजक श्री गुंजन सुखीजा द्वारा दिनांक 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को प्रस्तुत किया गया।
कार्यशाला में जिले के समस्त पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए श्री गुंजन सुखीजा ने बताया कि जिले में 17 सितम्बर को जिला स्तर पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा इसके अतिरिक्त बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, जिला और सामुदायिक केन्द्रो पर स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ जनो संग प्रबुद्ध संवाद का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में युवा मोर्चा द्वारा नमो मैराथन, दिव्यांग जनो संग भेट एवं सम्मान कार्यक्रम, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन (सरकार द्वारा) किया जाएगा।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल श्री प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा की गई, कार्यशाला का संचालन सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक नैनीताल श्री दिनेश खुल्बे जी द्वारा किया गया।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट , जिला प्रभारी राजेश कुमार , कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत , नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्य , लालकुओं विधायक मोहन सिंह बिष्ट , प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल , भीमताल ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट . दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य , जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्षा सुश्री प्रतिभा जोशी, श्रीमती प्रगति जैन, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, प्रताप बोरा, गणेश रावत ,
जिला मंत्री प्रकाश आर्य , प्रताप रैक्वाल , मनोज भट्ट , पुष्कर जोशी , कुंदन सिंह चिलवाल , श्रीमती रुक्मणी बचकेती, जिला कोषाध्यक्ष आशीष मल्होत्रा , जिला कार्यालय मंत्री हेमन्त बिष्ट , सह कार्यालय मंत्री पंकज अधिकारी जी, जिला मीडिया नितिन राणा, जिला सह मीडिया विनोद तिवारी , जिला सह मीडिया संजय डोर्बी , जिला आ०टी० अमित चौधरी, जिला सोशल मीडिया संजय पाण्डे , जिला सोशल मीडिया रत्नेश साह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक हर्बोला , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अल्का जीना आदि सभी मंडलो की अध्यक्ष, महामंत्री एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





