उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-मामी के प्यार में पागल भांजे ने फिल्मी स्टाइल में कर डाला ऐसा काम! सिहर उठी माम

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनभूलपुरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने भांजे पर अपने 5 वर्षीय बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। बच्चे की मां युवक की मामी है। महिला की तहरीर मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार इंदिरा नगर की एक महिला कुछ समय से अपने भांजे के साथ ही रह रही थी। जिनके आपस में गहरे संबंध थे। बीते दिनों अनबन होने पर महिला भांजे को छोड़कर वो घर लौट आई थी। इससे भांजा नाराज हो गया और उसने मामी को सबक सिखाने के लिए उसके 5 साल के मासूम बेटे का अपहरण करने का मन बना लिया। युवक टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को घर से ले गया। बच्चा जब काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला काफी सिहर (घबरा) गई। कुछ देर बाद महिला के पास फोन आया और युवक ने उसे छोड़कर चले आने पर धमकाया। उसने मामी से अकेले वापस आने को कहा और ऐसा ना करने पर बेटे की हत्या कर शव नाली में फेंकने की धमकी दी। इधर, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि महिला ने मामले की सूचना थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और महिला को युवक के पास जाने को कहा गया। पीछे से सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की टीम लगा दी गई। जैसे ही आरोपी युवक महिला से मिलने के लिए लालकुआं स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ही मासूम को भी सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण किए जाने की धारा में मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles