उत्तराखण्ड

Haldwani:- विधायक सुमित हृदयेश से मिले पहुंचे ऑटो चालक, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: तिपहिया ऑटो टैक्सी मालिक चालक वेलफेयर सोसाइटी, हल्द्वानी-नैनीताल के शिष्टमंडल ने आज विधायक सुमित हृदयेश से उनके निवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान चालकों ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और बिना पक्ष सुने उन पर बनाए जा रहे दबाव को लेकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। चालकों ने बताया कि प्रशासन की इस मनमानी से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है, जो कि अत्यंत अमानवीय और अन्यायपूर्ण है।विधायक सुमित हृदयेश ने चालकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट, एस.पी सिटी, आर.टी.ओ. से फोन पर बातचीत की और उनके त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि चालकों के हितों की सुरक्षा और न्याय की सुनिश्चितता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने कहा, “हमारी प्राथमिकता जनता की समस्याओं को हल करना है और कोई भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने चालकों को भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक दबाव से निपटने के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।इस दौरान टेम्पो एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.केदार पालड़िया, प्रिंस आहूजा, गिरीश जोशी,पंकज नेगी, जसोद देयोपा, दया किशन पांडे, पूरन कार्की, सोनू सिंधी, चिंतामणि पोखरिया, हरीश चन्द्र तिवारी सहित समस्त ऑटो चालक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles