उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर हल्द्वानी में विरोध मार्च, बढ़े बिजली बिल माफ करने की उठी आवाज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – स्मार्ट बिजली मीटरों के विरोध में बुधवार को हल्द्वानी में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। वार्ड-27 के पार्षद रोहित कुमार के नेतृत्व में पार्षदों और क्षेत्रवासियों ने बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट परिसर तक विरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्मार्ट बिजली मीटर हटाने, बढ़े हुए बिजली बिलों को माफ करने तथा विवादित बिलों की वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होने तक विवादित बिजली बिलों की वसूली पर रोक लगाई जाए और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आए बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कर उन्हें माफ किया जाए, स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर दोबारा लगाए जाएं तथा जांच पूरी होने तक किसी भी उपभोक्ता से विवादित बिजली बिल की वसूली न की जाए।

प्रदर्शन में पार्षद हेमंत कुमार मोना, सलीम सैफी, सलमान सिद्दीकी, रईस अहमद गुड्डू, समीर अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि मुकीम सैफी, नदीम सैफी, जकरिया पठान, शरीफ अहमद सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles