उत्तरकाशीउत्तराखण्डज़रा हटके

Uttarakhand:-राज्य में बारिश का कहर जारी, उत्तरकाशी में फटा बादल, 09 मजदूर लापता

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी। राज्य में रात्रि से हो रही तेज बारिश से उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फट गया जिससे क्षेत्र में भारी तबाही मच गई। इस दौरान यहां होटल निर्माण कार्य में लगे कई मजदूर लापता हो गए। प्रशासन और एसडीआरएफ ने लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठेत ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि यहां सड़क निर्माण व अन्य कार्य में लगे कुछ लोग टेंट लगाकर रह रहे थे। तेज सैलाब आने पर वह बह गए हैं। अभी तक आठ से नौ लोगों के लापता होने की खबर है। ये सभी नेपाली मूल के हैं। उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य का कहना है कि टीम ने लापता हुए लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं, दस अन्य श्रमिकों को रेस्क्यू कर पालीगाड़ लाया गया है। बादल फटने के बाद से यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड समेत कई जगहों पर बंद है। एनएच की टीम रास्ता खोलने के प्रयास में जुटी है। वहीं, ओजरी के पास भी सड़क पूरी तरह से खत्म हो गई है। खेतों में मलबा भर गया है। स्यानाचट्टी में भी कुपड़ा कुंशाला त्रिखिली मोटर पुल खतरे में आ गया है। यमुना नदी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है।

यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्याना चट्टी के पास कुपड़ा कुनसाला मोटर मार्ग पर पुल के पास ऊपर से भारी मलवा बोल्डर आने से यमुना नदी का बहाव थम गया और यहां झील बननी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के साथ यमुना नदी तटवर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां होटल की सीढ़ी तक पानी पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles