उत्तराखण्डखटीमाज़रा हटके

खटीमा में महिला मोर्चा की स्कूटी-बाइक रैली, ‘नारी शक्ति बंधन अधिनियम’ के समर्थन में गूंजा संदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

खटीमा – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में खटीमा में ‘नारी शक्ति बंधन अधिनियम’ के समर्थन में भव्य स्कूटी एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. विनीत सक्सेना ने किया।

रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से महिलाओं की भागीदारी नगर पंचायत से लेकर संसद तक और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जहां पहले संसद में महिलाओं की संख्या सीमित थी, वहीं अब एक-तिहाई आरक्षण के माध्यम से उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

रैली के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में जागरूकता का माहौल बना। इस अवसर पर मोहिनी पोखरिया, सावित्री कन्याल, विमला बिष्ट,

प्रीति धीर, प्रेमलता चौहान, अर्चना राय, नीलू गुप्ता, धाना भंडारी, गीता भारद्वाज, तारा बिष्ट, भागीरथी खोलिया, माया जोशी, प्रेमा मेहर, कुलविंदर कौर, मंजू नेगी, अंजली जोशी, भावना चंद, अनीता ज्याला और सोनिया सुनेजा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles