उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:- संवेदनशील मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, SSP नैनीताल की कड़ी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – मानव तस्करी और उससे जुड़े गंभीर मामलों में लगातार बरती जा रही लापरवाही पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बड़ा कदम उठाते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लगातार निर्देशों के बावजूद बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति की रोकथाम और अनैतिक देह व्यापार जैसे मामलों में सैल द्वारा कोई ठोस व प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही थी। हालात को देखते हुए SSP मीणा ने यह सख्त कार्रवाई की है।

लाइनहाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक मंजू ज्याला, मुख्य आरक्षी गीता कोठारी, महिला आरक्षी दीपा सिंह, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनोज यादव और महिला आरक्षी इंद्रा जोशी शामिल हैं।

SSP मीणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और संवेदनशील मामलों में निष्क्रियता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा देना है, न कि आंकड़ों की खानापूर्ति।”

उनका यह भी संदेश रहा कि “संवेदनशीलता से समझौता नहीं, लापरवाहों की खैर नहीं।”

इस कड़े एक्शन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles