Haldwani:-ऑपरेशन प्रहार में अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी – अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ नैनीताल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वरना कार को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने उपकारागार हल्द्वानी परिसर के बाहर वाहन संख्या UK06R-8499 वरना कार को रोककर चेकिंग की।
तलाशी के दौरान वाहन से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार सवार जतिन्द्र सिंह (32), पुत्र सरदार बलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम गजरौला जोगीपुरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वरना कार को भी कब्जे में ले लिया है।
यह हुई बरामदगी
– 01 अवैध तमंचा, 315 बोर
– 01 जिंदा कारतूस, 315 बोर
– वरना कार संख्या UK06R-8499
गिरफ्तारी टीम
व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर, अ0उ0नि0 राम सिंह अधिकारी, हे0कानि0 मनोज कुमार, कानि0 ना0पु0 धीरेन्द्र अधिकारी, कानि0 राहुल राणा, कानि0 कुन्दन सिंह तथा हो0गा0 अमरबण गोस्वामी शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियारों की तस्करी एवं उनके इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।




