उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

SIR-2026: डुप्लीकेट प्रविष्टियों पर प्रशासन की नजर, मतदाताओं को मिलेगा पक्ष रखने का मौका

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 को लेकर सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील हल्द्वानी स्थित एनआईसी कक्ष में हुई बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, नोटिस चरण की तिथियों और डुप्लीकेट प्रविष्टियों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि SIR-2026 के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 14 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। नोटिस चरण की अंतिम तिथि भी 28 सितंबर है, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।

डुप्लीकेट प्रविष्टियों पर पहले सत्यापन

बैठक में स्पष्ट किया गया कि PSE (समान फोटो वाली प्रविष्टियां) और DSE (समान जनसांख्यिकीय विवरण वाली प्रविष्टियां) चिन्हित करने का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए नाम, रिश्तेदार का नाम, संबंध, उम्र, लिंग और पता समेत पांच प्रमुख मापदंडों के आधार पर प्रविष्टियों की पहचान की जा रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी प्रविष्टि के चिन्हित होने मात्र से मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा। पहले संबंधित प्रविष्टि का सत्यापन किया जाएगा और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

नोटिस के बाद पक्ष रखने का मौका

चिन्हित मतदाता को फॉर्मेट-ई में पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस जारी होने के बाद संबंधित मतदाता को 15 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से मतदाताओं को SIR-2026 की प्रक्रिया की सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं और उन्हें जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि DSE/PSE प्रक्रिया का उद्देश्य किसी वास्तविक मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से हटाना नहीं, बल्कि संभावित मल्टीपल एंट्री को चिन्हित कर उसका सत्यापन करना है। सत्यापन के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्रत्येक वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही स्थान पर बना रहे।

बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी पांडे एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles