उत्तराखण्डक्राइम

Haldwani:स्कूटी सवार ने चौकी प्रभारी पर चढ़ाई स्कूटी,हाथ फ्रैक्चर,हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज…

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-बेखौफ बिना हेलमेट स्कूटी चालक युवक ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एंडी चौकी प्रभारी को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान हादसे में चौकी प्रभारी घायल हो गए। उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है. हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। स्कूटर सवार मौके से भाग गया।जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता सिपाहियों के साथ बरेली रोड पर अपनी चौकी के बाहर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बिना हेलमेट के स्कूटर सवार एक युवक लालकुआं की ओर जा रहा था। चौकी प्रभारी ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन उसने स्कूटी सीधे चौकी प्रभारी के ऊपर चढ़ा दी। जिससे चौकी प्रभारी मौके पर ही गिरकर घायल हो गए। स्कूटर सवार युवक शनिबाजार के रास्ते स्कूटर लेकर वहां से भाग गया। हादसे के बाद साथी जवान उसे एसटीएच ले गए। हादसे में उनका दाहिना हाथ टूट गया और शरीर पर भी कई जगह चोटें आईं। दो घंटे बाद विजय मेहता को डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी.देर रात चौकी प्रभारी विजय मेहता की ओर से थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी गई। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles