उत्तराखण्डज़रा हटकेरामनगर

वीआईपी कार्यक्रमों से पहले रामनगर में सुरक्षा कवच, पुलिस बल को दिए गए विशेष निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर – आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर जनपद नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर शनिवार को पीएनजी कॉलेज रामनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीआईपी ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता, अनुशासन और मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीआईपी प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा स्थापित किया जाए तथा एक्सेस कंट्रोल व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात पुलिस एवं सीपीयू को निर्देशित किया गया कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूर्व निर्धारित ट्रैफिक प्लान को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

एसपी नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान शालीन, संयमित और जनहितैषी व्यवहार अपनाने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि वीआईपी मूवमेंट से पूर्व निर्धारित मार्गों पर मौजूद सभी अवरोधों और बाधाओं को समय रहते हटाकर मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाया जाए।

ब्रीफिंग के दौरान एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ विमल प्रसाद, सीओ (यूटी) विनय सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा सहित वीआईपी ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles