उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

गार्ड को पीटकर कॉपर वायर लूटने वाले गिरफ्तार, छह किलो जली तार समेत सामान बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – हीरानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के गार्ड के साथ मारपीट कर कॉपर वायर और सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर लूटने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पॉलीकैब कंपनी के कॉपर वायर के दो डिब्बे और करीब छह किलोग्राम जली हुई कॉपर वायर बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को हीरानगर चौकी क्षेत्रांतर्गत एक निर्माणाधीन भवन में गार्ड के साथ मारपीट कर बिजली के कॉपर वायर और सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर जबरन लूटने की घटना हुई थी। इस संबंध में डॉ. अरुण जोशी, वर्तमान निवासी चिकित्सक आवास, एसटीएच हल्द्वानी की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 383/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीत राठौर को सौंपी गई।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई पुलिस टीम

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

आदेश कुमार पुत्र प्रेम पाल, निवासी राजपुरा वार्ड नंबर-13, मुन्नी कश्यप के नीचे वाली गली, थाना हल्द्वानी, उम्र 30 वर्ष।

विकास कश्यप पुत्र प्रेम पाल, निवासी उपरोक्त, उम्र 24 वर्ष।

शिवम कश्यप पुत्र हेमराज कश्यप, निवासी राजपुरा वार्ड नंबर-13, थाना हल्द्वानी, उम्र 23 वर्ष।

कॉपर वायर के दो डिब्बे और छह किलो जली तार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पॉलीकैब कंपनी के कॉपर वायर के दो डिब्बे (4 एमएम और 2.5 एमएम) तथा करीब छह किलोग्राम जली हुई कॉपर वायर बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

उपनिरीक्षक संजीत राठौर, प्रभारी चौकी हीरानगर

हेड कांस्टेबल मनोज कुमार

कांस्टेबल ललित नाथ

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles