उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

पुलिस लाइन नैनीताल में SSP की सख़्त परेड, फिटनेस और हथियार संचालन में दिखी जवानों की तैयारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के माध्यम से पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस, ड्रिल, क्षमता, दक्षता एवं वेपन हैंडलिंग का विस्तृत आकलन किया गया।

परेड के दौरान नैनीताल जनपद के सभी संवर्गों—थानों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू एवं परिवहन शाखा के जवानों ने भाग लिया। महिला, पुरुष एवं यातायात पुलिस की अलग-अलग टोलियां बनाकर वेपन हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर वेपन हैंडलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी रेखा निखुरपा एवं महिला आरक्षी किरन मेहता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल के प्रत्येक कर्मचारी को शस्त्र संचालन में पूर्ण दक्षता हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को हर परिस्थिति के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहना आवश्यक है।

महिला कर्मियों से उन्होंने विशेष रूप से आह्वान किया कि वे स्वयं को कमजोर न समझें, मजबूत हौसला रखें और शस्त्रों की संपूर्ण जानकारी अवश्य रखें।

परेड के दौरान सभी प्रभारियों को आवंटित सरकारी वाहनों की लॉग बुक, फिटनेस एवं मेंटीनेंस की भी जांच की गई। संबंधित अधिकारियों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत SSP नैनीताल ने पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण किया। मेस प्रभारी को जवानों के लिए सीजनल सब्जियों एवं शुद्ध पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इस परेड में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles