उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

Lalkuan:-गौला रोड रेलवे फाटक पर जल्द बनेगा फ्लाईओवर, हजारों लोगों को मिलेगी जाम से निजात

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं – लालकुआं के गौला रोड पर दिनभर लगने वाले जाम से जल्द मिल सकेगी। यहां फ्लाईओवर बनाने जा रहा है। फ्लाईओवर बनने से रोजना आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। हालांकि फ्लाईओवर का पूर्व में प्रस्ताव पारित है जिसका पैसा भी पास होगा है।

यहां पत्रकारों को जानकारी देते नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने बताया कि लालकुआं के गौला रोड पर रेलवे क्रासिंग से दिनभर जाम कि समस्या बनी रहती है हजारों वाहन जाम में फंसे रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समास्याओं को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार ने फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पूर्व में इसको लेकर अधिकारियों द्वारा सर्वे भी किया था तथा फ्लाईओवर का पैसा भी मिल चुका है उन्होंने कहा कि पूर्व में जनविरोध को देखते हुए फ्लाईओवर को कैंसिल कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि इन दिनों क्षेत्रीय वासियों की मांग है कि उक्त स्थान पर फ्लाईओवर बनना चाहिए जिसे लोगों को जाम कि समस्या से निजात मिल सके। तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए फ्लाईओवर बनना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही अधिकारियों से वार्ता कर फ्लाईओवर बनाने के लिए प्रास्तव को मंजूरी दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूरे बिन्दुखत्ता और लालकुआवासियों को जाम की समास्या से छूटकारा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles