उत्तराखण्डज़रा हटके

Uttarakhand:-राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पत्नी संग डोईवाला गुरुद्वारे में टेका मत्था, की सुख-समृद्धि की कामना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

राज्यपाल के पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रधान गुरदीप सिंह ने उनका स्वागत किया। रागी जत्था ने शबद कीर्तन से गुरु महिमा का बखान किया। बैसाखी पर्व पर रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पत्नी के साथ डोईवाला गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई दी। राज्यपाल के पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रधान गुरदीप सिंह ने उनका स्वागत किया। रागी जत्था ने शबद कीर्तन से गुरु महिमा का बखान किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्रजीत बिंद्रा, एसपी सिंह, करण वोरा, तजेंद्र सिंह, ईश्वर अग्रवाल, नरेंद्र सिंह नेगी, मनोज नौटियाल, इंद्रजीत सिंह आदि थे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles