उत्तराखण्डज़रा हटकेबाजपुर

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र संसद, प्रियांशु चंद्रा बने प्रधानमंत्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

बाजपुर – राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाजपुर में छात्र संसद के पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक मतदान प्रणाली के तहत शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता और सहभागिता का परिचय दिया।

चुनाव के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मणि त्रिपाठी ने मजिस्ट्रेट की भूमिका निभाई। वहीं कपिल सिंह, प्रीति शर्मा एवं अंजलि सैनी ने पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान प्रक्रिया का सफल संचालन कराया। मतदान के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।

मतगणना में प्रियांशु चंद्रा ने 21 मत प्राप्त कर छात्र संसद के प्रधानमंत्री पद पर विजय हासिल की, जबकि शिवम भट्ट 20 मतों के साथ उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त शोराज कुमार दिवाकर न्यायाधीश, रूद्र शर्मा सेनापति तथा कैलाश कुमार उप सेनापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा छात्र संसद प्रमुख आचार्य सत्येन्द्र कुमार वर्मा ने की। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, काशीपुर के जिला अध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा, छात्र संसद के सभी सांसद, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि छात्र संसद विद्यालय में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी की भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles