उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

आस्था के दर पर पहुंचे नैनीताल SSP, पुलिस परिवार और जनता के लिए मांगी सुख-समृद्धि

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बाबा नीम करौली महाराज से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने आमजन से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियों के साथ सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और दीपावली के दौरान स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।

एसएसपी ने कहा कि नैनीताल पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। त्योहार के दौरान सभी लोग जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ खुशियां मनाएं, ताकि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुखद और सुरक्षित रहे।

नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से भी समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles