उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

इंटरमीडिएट में सुशीला मेहंदीरत्ता बनीं उत्तराखंड टॉपर, 98% से किया कमाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रुद्रपुर – उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रुद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत के साथ टॉप किया।

सुशीला भंजूराम अमर देव इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

साधारण परिवार से आने वाली सुशीला ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनके माता-पिता भूरारानी क्षेत्र में एक छोटा बुटीक चलाते हैं और हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

सुशीला ने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया। वह रोजाना करीब 4 घंटे पढ़ाई करती थीं और मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करती थीं।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles