उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:- एशियाई फेंसिंग मुकाबलों से उत्तराखंड की धरती पर बिखरी खेलों की नई चमक – सीएम धामी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – उत्तराखंड की खेल नगरी हल्द्वानी एक बार फिर खेल इतिहास रचने जा रही है। राष्ट्रीय खेलों की शानदार मेजबानी के बाद अब यहां एशियाई कैडेट कप फेंसिंग चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज़ हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

सीएम धामी ने कहा कि तलवारबाजी भारतीय संस्कृति की वीरता से जुड़ी एक पुरातन कला है, जिसका ज़िक्र ग्रंथों से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक में मिलता है। उन्होंने कहा कि आज यह खेल अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बना चुका है और उत्तराखंड के खिलाड़ी भी इसमें देश का परचम लहरा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए भारतीय तलवारबाजी संघ और खेल विभाग को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार कदम बढ़ा रही है। जल्द ही हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ मिल सकें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों ने उत्तराखंड को ‘खेल भूमि’ की नई पहचान दी है और अब यह एशियाई आयोजन उस पहचान को और मजबूत करेगा।

इस प्रतियोगिता में 17 देशों के करीब 190 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 46 विदेशी और 144 भारतीय प्रतिभागी हैं। विदेशी खिलाड़ियों में 13 महिला और 33 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के अलावा मंगोलिया, ईरान, बहरीन, इराक, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, मलेशिया, फिलीपींस, उज्बेकिस्तान, थाईलैंड, ब्रुनेई, ऑस्ट्रेलिया, तुर्कमेनिस्तान, लेबनान, ताजिकिस्तान और श्रीलंका से भी खिलाड़ी यहाँ अपनी धार दिखाने उतरे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles