उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-स्कूटी से आया, अंगूठी झपटी और फरार – पुलिस ने अगले ही दिन दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – वरिष्ठ नागरिक से हुई झपटमारी का मुखानी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी बरामद की है। वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लूट, धोखाधड़ी और झपटमारी समेत कई मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, भूमिया बिहार, कुसुमखेड़ा निवासी महेंद्र चंद तिवारी ने 10 अगस्त को थाना मुखानी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति उनके हाथ से करीब 6-7 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी झपटकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 124/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। एसपी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

अंगूठी के साथ दबोचा

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर टीम ने थाना मुखानी क्षेत्र से एक संदिग्ध को बिना नंबर की स्कूटी और झपटी गई अंगूठी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान विनोद शर्मा (60) पुत्र स्वर्गीय संपूर्णानंद शर्मा, निवासी गोजानी, रामनगर, नैनीताल के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान पीली धातु की हाथ की अंगूठी बरामद की। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

कई जिलों और राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार विनोद शर्मा शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लूट, धोखाधड़ी, झपटमारी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है।

पूर्व में दर्ज मामलों में पंतनगर में धारा 392/411, देहरादून के क्लेमेंटटाउन में धारा 170/171/420, मुखानी में धारा 406/420, बाजपुर में धारा 304(2)/317(2) तथा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के स्योहारा थाने में धारा 406/420 के मामले शामिल हैं।

पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, रोहित कुमार और राजेश जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles