उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-कार्यालय का ताला तोड़कर उड़ाए थे साढ़े तीन लाख, पुलिस ने नकदी व दस्तावेजों समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मन्जुनाथ टी०सी० के निर्देश पर जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी करने वाले शातिर आरोपी को घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹3,17,500 की नकदी तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को हिम्मतपुर तल्ला, मुखानी निवासी विक्रम सिंह कनवाल ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि बच्ची नगर नंबर-1 स्थित उनके कार्यालय का शटर उखाड़कर अज्ञात चोर अंदर रखी लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी तथा आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गया।

तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 65/26 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तलाश शुरू की।

पुलिस ने 28 मई 2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान लामाचौड़ खास के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान बबलू (31 वर्ष) पुत्र डोरी लाल निवासी कालिका कॉलोनी, लोहारियासाल तल्ला, काठघरिया, हल्द्वानी के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से ग्राम बरखेड़ा, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की गई रकम में से ₹3,17,500 नकद तथा वादी का आधार कार्ड बरामद हुआ। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों एवं थानों से जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल रोहित तथा कॉन्स्टेबल पूरन सिंह की अहम भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles