उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

“आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम, हर वर्ग को छूता है केंद्रीय बजट”

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को विकासोन्मुखी, दूरदर्शी और ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट आत्मनिर्भर भारत, समावेशी विकास और आर्थिक अनुशासन का संतुलित उदाहरण है।

पूर्व विधायक दुम्का ने कहा कि लगभग 7 प्रतिशत की निरंतर आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे आम नागरिक से लेकर किसान, युवा और सैनिक सभी को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश और पर्यावरण संरक्षण के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया गया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, रोज़गार सृजन, तकनीकी सशक्तिकरण, कृषि एवं किसानों के हितों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि इस बजट में राष्ट्रीय सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे देश की सेना को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और भारत की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और राज्य को आधारभूत ढांचे, रोजगार तथा आर्थिक प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles