उत्तराखण्डदुर्घटनादेहरादून

Uttarakhand:-मालकुंठी पुल के पास गंगा में नहाते समय डूबा दिल्ली का पर्यटक, सर्च अभियान जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

ऋषिकेश – उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दिल्ली से घूमने आए 18 वर्षीय युवक वंश गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के निजामपुर निवासी वंश पुत्र तकदीर अपने परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालकुंठी पुल के समीप गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते तेज बहाव उसे अपने साथ बहाकर ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की डीप डाइविंग टीम और बयासी टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम के गोताखोर लगातार गंगा में युवक की तलाश कर रहे हैं। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

गौरतलब है कि बीते 24 अप्रैल को भी इसी क्षेत्र में एक व्यक्ति गंगा में बह गया था। मुनि की रेती क्षेत्र स्थित दर्शन महाविद्यालय के पास नहाते समय 48 वर्षीय गौरव कुमार तेज बहाव की चपेट में आ गए थे। कई दिनों तक चले सर्च अभियान के बाद उनका शव पशुलोक बैराज से बरामद किया गया था।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद प्रशासन द्वारा गंगा किनारे सतर्कता बरतने और चिन्हित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles