हरिद्वार

Uttrakhand:-इनामी बदमाश STF कुमाऊं और मंगलौर पुलिस की गिरफ्त में, चार महीने से था फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/मंगलौर।एसटीएफ कुमाऊं और मंगलौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश राहुल उर्फ रूपेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह बदमाश करीब चार महीने से हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था।पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उस पर यमुनानगर, सहारनपुर तथा मंगलौर कोतवाली में कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं।इस सफलता में एसटीएफ कुमाऊं में तैनात  रियाज़ अख़्तर और पूरी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बदमाश को एक विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles