उत्तराखण्डक्राइम

Uttrakhand:- धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार रिश्वत लेते यह अधिकारी गिरफ्तार…

Ad

उत्तराखंड – जहाँ एक ओर रिश्वतखोरी का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं एक के बाद रिश्वत खोर अधिकारी विजिलेंस की रडार पर आ रहे है। रिश्वत खोरी का सिलसिला भी लगातार जारी है। वहीं उत्तराखंड की धामी सरकार का भी भ्रष्टाचार पर प्रहार लगातार जारी है। इसी के तहत हल्द्वानी की विजिलेंस टीम को सूचना मिली। जिसके बाद रिश्वत खोर अधिकारी को रंगे हाथों गिरफार कर लिया। दरअसल आपको बता दे। बाजपुर में एक राइस मिल संचालक की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने एमआई चंद्रमोहन टोलियां को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। मंडी समिति परिसर आफिस में तैनात विप्पणन अधिकारी चंद्रमोहन टोलियां ने एक राइस मिल से चावल मामले में सुविधा शुल्क की डिमांड की थी। राइस मिल संचालक ने विजिलेंस हल्द्वानी से संपर्क किया था। जिस पर विजिलेंस टीम ने नोट उपलब्ध कराए थे।

आज यानी बृहस्पतिवार को राइस मिल संचालक गाड़ी लेकर मंडी समिति परिसर स्थित एसएमआई कार्यालय के पास पहुंचे। इस दौरान एमआई टोलियां को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। खबर मिलते ही राइस मिल संचालकों की भीड़ लग गई। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। बता दें कि गांव नमूना स्थित केक राइस मिल ने शिकायत की है। बताया जा रहा है कि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने एमआई को एक साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने एमआई के कार्य को संतोष जनक बताया है। विजिलेंस टीम कमरा बंद कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles